|
brijv
|
 |
« on: February 22, 2010, 05:49:11 AM » |
|
बालूशाही (Baloo Shahi) खाने में एकदम खस्ता एवं स्वादिष्ट होती है एवं इसमें मावा का उपयोग नहीं होता.
दीपावली के पर्व पर मिठाईयां तो हम बनायेंगे ही. मिठाईयों की अधिक मांग के कारण बाजार में जो मावा मिलता है वह अधिकांश मिलावटी होता है इसलिये एसी मिठाई बनाना अच्छा है जिसमें मावा उपयोग नहीं हो. बा इसलिये आईये आज हम बालूशाही बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Balushahi recipe
मैदा - 500 ग्राम (2 1/2 कप) घी - 150 ग्राम (3/4 कप) मेदा में मिलाने के लिये बेकिंग सोडा - आधा चम्मच दही - एक बड़ा चम्मच चीनी - 500 ग्राम घी तलने के लिये विधि मैदा में बेकिंग पाउडर, दही और घी डालकर मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम नरम गूंथ लीजिये.
आटे की छोटे नींबू के साइज की लोइयां तोड़िये. इसे दोनों हथेलियों से एकदम गोल गोल कीजिये. पेड़े की तरह से दबाईये एवं दोनो और से अंगूठे से दबा कर गड्डा बना दीजिये.
तलने के लिये कढ़ाई में घी डालकर गरम दीजिये. जब घी गर्म हो जाये तो आटे की लोइयों को तल लीजिये. ध्यान रखिये कि आग धीमी हो, नहीं तो आपकी बालूशाहियां अन्दर से अच्छी तरह से नहीं सिक पायेंगी. इन्हें एक दो बार पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये. तली हुई बालूशाही कड़ाही से निकाल कर थाली या प्लेट में रख लीजिये.
500 ग्राम चीनी में 250 ग्राम पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये और इसमें बालूशाहियां डाल दीजिये. बालूशाही (Baloo Shahi) को एक 4-5 मिनिट तक डूबा रहने के बाद इन्हें चिमटे की सहायता से एक एक करके निकाल कर थाली या प्लेट में रखिये, ठंडा कर लीजिये ताकि बालूशाही पर लिपटी चाशनी सूख जाये.
आपकी स्वादिष्ट बालूशाही (BalooShahi) तैयार हैं, आप इन्हैं किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, 15 दिनों तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से बालूशाही निकाइये और खाइये.
|