|
brijv
|
 |
« on: February 23, 2010, 03:36:08 AM » |
|
मालपुआ ((Malpua) उत्तर भारत में बनाये जाते हैं. ये बहुत ही स्वादिष्ट होते है. बनाने का तरीका बहुत आसान है.
मालपुआ के साथ रबड़ी या खीर के साथ भी खाते है. राजस्थान में मालपुआ में मावा मिलाकर (Mawa Malpua) भी बनाते हैं. आईये हम आज मालपुआ (Malpua) बनायें
आवश्यक सामग्री
गेहूं का आटा ——— 2 छोटी कटोरी या 200 ग्राम ताजा दही ——— 1 छोटी कटोरी या 100 ग्राम चीनी ——— 3/4 छोटी कटोरी या 75 ग्राम दो कटोरी दूध देशी घी ——— तलने के लिये विधि - How to make Malpua
दही और चीनी को मिला कर फैंट लें ( चीनी पूरी तरह दही में घुल जानी चाहिये ).
आटे को एक बड़े बाउल में निकाल लें और दही चीनी के घोल को डाल कर मिलायें, आटे में गुठली नहीं पड़नी चाहिये.
अब लगभग 2 छोटी कटोरी दूध लेकर आटे के मिश्रण में धीरे धीरे डाल कर मिलाना है़ और मिश्रण को 10- 12 मिनिट तक फैंटना है. यह मिश्रण जलेबी के घोल जैसा चिकना घोल बन जायेगा.
चौड़े तले की कढ़ाई जो कम गहरी हो, में घी डाल कर गरम कीजिये. अब चमचे में घोल भर कर कढ़ाई में गोल गोल फैला कर डालिये. धीमी और मीडियम आग पर माल पुये सेकिये. हल्के गुलाबी होने पर निकाल कर प्लेट मे रखिये. आप एक बार में एक मालपूआ ही सेक सकेंगे. इस घोल में करीब 15 - 16 माल पुये बन जायेंगे. सारे मालपूये इसी तरह तैयार कर लीजिये.
मालपूये (Malpua) तैयार है. इन्हैं गरमा गरम या ठंडे कैसे भी खीर या हरी धनिये की चटनी, टमाटर की चटनी या खट्टा नीबू के अचार के साथ खाइये बहुत अच्छे है
|