|
brijv
|
 |
« on: February 23, 2010, 03:42:45 AM » |
|
मटर की कचौरी बनाने में इतनी आसान हैं, कि जब भी चाहें आप तुरन्त बना कर अपने मेहमानों को खिला सकती हैं., और घर में कभी भी जब आपका मन हो रहा है, मटर की कचौरी बनाकर खा सकते हैं. तो आइये आज हम मटर की कचौरी बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री
कचौरी का आटा गूथने के लिये.
गेहूं का आटा या मैदा --------- 200 ग्राम ( 2 छोटी कटोरी ) नमक --------- स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच ) तेल --------- 1 टेबिल स्पून
विधि
आटे को किसी बर्तन में निकाल कर उसमें नमक और तेल डाल कर अच्छी तरह मिला लें. अब 100 ग्राम ( एक छोटी कटोरी ) पानी की सहायता से आटे को नरम गूथ लें. गूथे हुये आटे को सैट होने के लिये 10 मिनिट रख दें.
तब तक कचौरी में भरने के लिये मटर की पिठ्ठी तैयार कर लेते हैं.
आवश्यक सामग्री
हरी मटर -------- एक कटोरी छिली हुई ( सफल फ्रोजन मटर ). तेल -------- 1 टेबिल स्पून ( पिठ्ठी भूनने के लिये ) हींग -------- 1 पिंच जीरा -------- आधा छोटी चम्मच धनियां पाउडर -------- एक छोटी चम्मच लाल मिर्च ------- एक चौथाई छोटी चम्मच गरम मसाला ------- एक चौथाई छोटी चम्मच अमचूर पाउडर ------- एक चौथाई छोटी चम्मच हरी मिर्च ------- 2-3 ( बारीक कटी हुई ) अदरक ------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दू कस कर लें ) हरा धनियां ------- 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ ) नमक ------- स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच ) तेल ------- कचौरियां तलने के लिये
विधि
मटर को मिक्सी से पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद धनियां पाउडर और पिसे हुये मटर डाल दें. अब लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां और नमक डाल कर मटर को 5-6 मिनिट तक भूनें. कचौरियों में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
कचौरी का आटा, और पिठ्ठी तैयार है. अब कढ़ाई में कचौरियां तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें. आटे से थोड़ा सा आटा ( एक छोटे नीबू के बराबर ) तोड़कार गोल करें अब इसे 1 1/2 या 2 सेमी. व्यास में बेल कर एक छोटी चम्मच पिठ्ठी भर कर रखें और उंगलियों की सहायता से कचौरी को बन्द करें. अब इस पिठ्ठी भरे गोले को हथेली से दबा कर चपटा करके थोड़ा सा बड़ा लें इससे मटर की पिठ्ठी एक सार हो जाती है. ( अगर हम सीधे बेलन से दबा कर बेलेंगे तो कचौरियां फटने का डर है ). अब इसे बेलन से 2 1/2 या 3 इंच के व्यास में बेल लें. इसी तरह सारे आटे की कचौरी बेल कर तैयार करनी हैं. और ये बेली हुई 3-4 कचौरियों को गरम तेल में डाल कर ब्राउन होने तक तलें. तल कर कचौरियां प्लेट में निकाल लें, और दूसरी कचौरियां तलने के लिये कढ़ाई में डालें. इसी तरह सारी कचौरियां तल कर तैयार कर लें.
मटर की कचौरियां तैयार हैं. गरमा गरम कचौरियां, आलू की मसाले वाली सब्जी, या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसें और खायें
|